
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने मुकर्रबपुर में सरकारी स्कूल के पास से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.416 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मुन्तियाज पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी धरमपुर सरावगी, पोस्ट अंबोली थाना देवबंद जिला सहारनपुर (हाल निवासी मुकर्रबपुर, पिरान कलियर) के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पकड़े गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह अधिक मुनाफा कमाने के लालच में रुड़की से गांजा लाकर कलियर क्षेत्र में बाबा के भेष में रहने वाले लोगों और नशे के आदी व्यक्तियों को छोटी-छोटी मात्रा में ऊंचे दाम पर बेचता था।
टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल इसरार और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies