News

02-06-2026 19:46:51

पीसीएस परीक्षा में सफलता: स्वाति चौधरी बनीं खंड शिक्षा अधिकारी, दूसरे प्रयास में हासिल की बड़ी उपलब्धि...



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। झबरेड़ा कला निवासी स्वाति चौधरी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (PCS) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्वाति, केहर सिंह की पुत्री हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा झबरेड़ा क्षेत्र से पूरी की।

लगातार मेहनत और लगन के बल पर स्वाति ने दूसरे प्रयास में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की। ओबीसी वर्ग में उनकी 11वीं रैंक रही, जबकि उन्हें खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) पद प्राप्त हुआ है।

स्वाति की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। स्वाति का कहना है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।

ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रशासनिक सेवा में पहुंची स्वाति चौधरी ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है। उनकी सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies