News

02-06-2026 19:53:33

बड़ी खबर: रुड़की के मकतूलपुरी में जश्न का माहौल, होनहार विशाल सैनी ने पास की PCS परीक्षा




दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। जहां पीसीएस का रिजल्ट घोषित होते ही सलेक्शन पाने वाले बच्चों के घरों में खुशी का माहौल बन गया। बच्चों के सलेक्शन की खुशी में मिठाइयां बांटी गई ओर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इसी कड़ी में मकतूलपुरी निवासी विशाल सैनी ने भी पीसीएस परीक्षा पास कर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी का पद हासिल किया।विशाल सैनी की सफलता पर परिजन खुशी से झूम उठे और उन्होंने बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।पिता विनोद सैनी ने कहा कि उन्होंने बेटे की सफलता में हमेशा सहयोग किया, आज बेटे ने उन्हें गौरवान्वित किया है। वहीं माता बबीता सैनी ने भी बेटे को शुभकामनाएं दी ओर कहा कि लंबे समय से वह बेटे की सफलता की बांट जोह रही थी, आज वह पूरी हो गई।वहीं विशाल सैनी ने कहा कि उनकी सफलता में माता पिता व गुरुजनों का विशेष योगदान है, उनका सपना आईएएस बनने का था, लेकिन लंबे इंतजार के बाद उन्होंने पीसीएस में तैयारी की, अब वह फिर से यूपीएससी में प्रयास करेंगे।विशाल सैनी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बस सच्चे मन ओर मेहनत से आगे बढ़ने की जरूरत है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies