

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति द्वारा पर्यावरण दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि आज पर्यावरण में जो परिवर्तन हो रहा है उसके लिए जनमानस ही पूर्ण जिम्मेदार है। जहां जंगलों का कटाव, दोहन, बढ़ते भवन और कृषि भूमि का कम और बंजर होने के साथ साथ प्लास्टिक एवं प्लास्टिक डिस्पोजल का प्रयोग हमारे जीवन के लिए खतरा बना है।
गिरधारी लाल शर्मा ने कहा कि अगर इंसान इसी प्रकार पृथ्वी का दोहन करेगा तो प्रलय बहुत जल्दी होने वाला है। अशोक नगर क्षेत्र 1के अध्यक्ष वार्ड नं 10के सभासद कुंवर सिंह डंगवाल ने कहा पर्यावरण को शुद्ध एवं सुरक्षित रखने के वृक्षारोपण जरुरी है।आज ढ़डेरा रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया और तय किया गया कि वारिस आने के बाद बृहद वृक्षारोपण किया जायेगा।इस अवसर पर प्रदीप बुडाकोटी,योगाचार्यों सर्वेश गोस्वामी, मोहन भट्ट, सुनील रावत एड बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies