
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस ने गुम हुई तीन वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताते हुए दुआएं दीं।

जानकारी के अनुसार गांव अब्बूपुर थाना निवाड़ी जनपद गाजियाबाद निवासी इरफान ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय बच्ची कमरे से बाहर निकलने के बाद अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में रवाना किया गया।
दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लाउडस्पीकर और परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान दरगाह क्षेत्र में एक बच्ची अकेले घूमती हुई मिली। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को संरक्षण में लेकर कोतवाली पहुंचाया और चाइल्ड वेलफेयर टीम के समक्ष प्रस्तुत किया।पूछताछ और पहचान होने के बाद बच्ची के परिजनों को सूचना दी और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।
परिजनों ने पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।इस दौरान एसएसआई राजेश सिंह बिष्ट, एसआई विशाखा राठौर, जमशेद अली और मौसम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies