News

05-06-2026 18:25:14

रुड़की की बेटी गरिमा चड्ढा ने ओटीटी पर बनाई पहचान, प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ में दिखीं अभिनय की झलक

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। शहर की प्रतिभाशाली पेंटिंग आर्टिस्ट गरिमा चड्ढा ने कला जगत के बाद अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रख दिया है। गरिमा लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 5 जून को रिलीज़ हुई टीवीएफ की नई वेब सीरीज़ द पिरामिड स्कीम में एक भूमिका में नजर आई हैं। किसी राष्ट्रीय स्तर के ओटीटी मंच पर यह उनकी पहली ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और पहला अभिनय अनुभव है, जिसे लेकर शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।


वेब सीरीज़ का निर्माण द वायरल फीवर ने किया है, जो पंचायत,कोटा फैक्ट्री,गुल्लक,सपने वीएस एवरीवन जैसी चर्चित वेब सीरीज़ के लिए जाना जाता है। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों की पृष्ठभूमि पर आधारित यह नई सीरीज़ युवाओं की महत्वाकांक्षाओं, सपनों और जल्द सफलता पाने की चाह को केंद्र में रखकर बनाई गई है।


सीरीज़ को श्रेयांश पांडे ने क्रिएट किया है, जबकि निर्देशन श्रेयांश पांडे और आशीष आर. शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया है। इसके विभिन्न एपिसोड्स में रणवीर शौरी, शेखर सुमन, परमवीर सिंह चीमा, अंजन श्रीवास्तव और मनोज बख्शी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं।


मुख्य रूप से पेंटिंग और कला के क्षेत्र से जुड़ी गरिमा चड्ढा सीरीज़ के एक दृश्य में अभिनेता मनोज बख्शी के साथ नजर आती हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे रुड़की शहर का गौरव बढ़ाया है। पहली ही ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं होती।


गरिमा चड्ढा की इस उपलब्धि पर उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मयंक गुप्ता, अचल मित्तल, आदर्श कपानिया, सुमित अग्रवाल, हिना अग्रवाल और वंदना मित्तल सहित अनेक शुभचिंतकों ने घर पहुंचकर उनका स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


स्थानीय लोगों का कहना है कि गरिमा की यह सफलता रुड़की के युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह संदेश देती है कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies