News

06-06-2026 16:06:37

चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन से गिरने से मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी रुड़की की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।जानकारी के अनुसार चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के ट्रेन से गिरने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर जीआरपी रुड़की चौकी से अपर उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल, कांस्टेबल आशीष कुमार एवं कांस्टेबल सन्नी कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो युवक मृत अवस्था में मिला।

घटनास्थल पर मौजूद मृतक के भाई ने उसकी पहचान सचिन पुत्र रमेश कुमार (उम्र लगभग 26 वर्ष) निवासी रामनगर, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में की। जीआरपी ने रेल यातायात को बाधित होने से बचाने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शव को घटनास्थल से हटाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए उप जिला चिकित्सालय रुड़की भिजवा दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। वहीं रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी इस हादसे को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies