
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। गंगनहर थाना क्षेत्र के गांधीनगर इलाके से 47 वर्षीय सीमा, पत्नी अरुण कुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांधीनगर निवासी सीमा 4 जून की रात करीब 12:45 बजे अपने घर से कहीं चली गईं और उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों सहित रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।
काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गंगनहर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस महिला की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
थाना गंगनहर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies