News

07-06-2026 13:20:42

पांच हजार रुपये का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस को मिली सफलता

दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::


रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी।

पुलिस के अनुसार कोतवाली गंगनहर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को सलमान पुत्र इसरार निवासी लाठर देवा शेख, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी रुड़की एवं प्रभारी निरीक्षक गंगनहर के पर्यवेक्षण में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के बावजूद आरोपी गिरफ्तारी से बचता रहा, जिसके चलते उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

शनिवार को गंगनहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी सलमान पुत्र इसरार, निवासी लाठर देवा शेख, थाना झबरेड़ा (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी,कांस्टेबल बलराम आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies