दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चेरब जैन ने “जल सेवा, जन सेवा” अभियान की शुरुआत की। इस पहल के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी के कैंपरों से सुसज्जित ठेलियां लगाई जाएंगी, जहां लोगों को निशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने फीता काटकर पानी से लदी ठेलियों को रवाना कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर निशुल्क पेयजल की व्यवस्था करना एक सराहनीय और मानवीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह की सामाजिक पहलें समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करती हैं तथा अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं।
मयंक गुप्ता ने कहा कि चेरब जैन लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं और समय-समय पर जनहित के लिए नए प्रयोग करते रहते हैं। उनके प्रयासों का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों को मिलता रहा है।कार्यक्रम संयोजक चेरब जैन ने बताया कि भारतीय संस्कृति में जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है।
जहां कई लोग बोतलबंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेते हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोग भी हैं जिनके लिए यह संभव नहीं होता। ऐसे लोगों को यह निशुल्क सेवा राहत प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह इन ठेलियों में स्वच्छ पेयजल भरा जाएगा और शाम को उन्हें सुरक्षित स्थान पर खड़ा कर दिया जाएगा।
प्रथम चरण में यह सेवा शहर के चार प्रमुख स्थानों—रामनगर कचहरी के सामने, बस स्टैंड के समीप, रेलवे स्टेशन और बीटी गंज क्षेत्र—में शुरू की गई है। आवश्यकता के अनुसार भविष्य में अन्य स्थानों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा।कार्यक्रम में सुजल कौशिक, अंकुश पाल, जुनैद मलिक, सागर गौतम, राहुल कंडारी, आयुष चौरसिया, मानव त्यागी, तरुण बिरला, कार्तिक चौधरी, ओम त्यागी, दीपक पांडेय, रजत गौतम, आकाश गौतम, अक्षय पाल, मुकेश रावत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies