
दैनिक रुड़की (रियाज कुरैशी)::
रुड़की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वावधान में तथा यातायात पुलिस रुड़की के सहयोग से ‘सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा’ अभियान के अंतर्गत एक विशाल जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करना था।
रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां प्रतिभागियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन करने, रेड लाइट का सम्मान करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर न केवल स्वयं के जीवन की रक्षा की जा सकती है, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से यातायात नियमों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
रैली में रुड़की के सभी पीएलवी (अधिकार मित्र) एवं यातायात पुलिस कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पीएलवी दीपक कुमार, कविता पटवाल, सुमित, किरण सिंह, कोमल, आयुष, राजवीर, नूतन, अरविंद, अनिल कुमार, अमिता शर्मा, ब्रजबाला, कृष्णा पाल, दीपा, राखी, खुशी, पूजा, शिवानी, मंगेश, सरिता, निक्की, मोनू, सोनिया, चंदा रानी, शहाबुद्दीन, राजेश, अरनिका और राजकुमार सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
वहीं सीपीयू पुलिस से मनोज कुमार, यातायात पुलिस कर्मी नाजिम तथा होमगार्ड टिंकू और अशोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित यह जागरूकता रैली शहरवासियों को यह महत्वपूर्ण संदेश देने में सफल रही कि “सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है” और यातायात नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies