दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पशु कटान के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास करीब 300 किलो भैंसवंशीय मांस और पशु कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों पर क्षेत्र में गंदगी फैलाने और संक्रमणीय बीमारी फैलाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

सीओ एवं कलियर कोतवाली प्रभारी दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गौकशी, गौतस्करी और अवैध पशु कटान के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम और कलियर पुलिस ने संयुक्त रूप से कलियर की मीट मार्केट क्षेत्र में छापेमारी की।इस दौरान रमजान अपनी दुकान में समीर और अमन निवासी वार्ड नंबर एक पिरान कलियर के साथ बिना लाइसेंस पशु कटान करते हुए पकड़ा गया। 
पुलिस ने मौके से 300 किलो मांस, एक कुल्हाड़ी, तीन छुरियां और एक सुआ बरामद किया।आरोपी पशु वध और मांस बिक्री से संबंधित कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। और दुकान के अंदर भारी गंदगी फैली हुई थी और पशुओं का रक्त फर्श पर बने गड्ढे में डाला जा रहा था। आसपास पशु अवशेष और मल भी पड़ा मिला।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टीम में एसआई शरद सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील सैनी, प्रवीण सैनी, राजेंद्र रावत, पूरन सिंह दानू, लखमीरी और प्रकाश मनराल शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies