News

14-06-2026 09:46:40

योग कर लगाए पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

एसआरएस वेलफेयर ट्रस्ट एवं गुड मॉर्निंग क्लब का वृक्षारोपण एवं योग कार्यक्रम आयोजित

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। एसआरएस वेलफेयर ट्रस्ट एवं गुड मॉर्निंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण अभियान एवं योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। साथ ही सभी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित रहने की शपथ भी ग्रहण की।

कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों ने 50 से अधिक पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है। लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। क्लब के सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की जिम्मेदारी ली है ताकि ये पौधे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य कर सकें।एडवोकेट संदीप यादव ने कहा कि योग और पर्यावरण दोनों ही मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। योग जहां व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वहीं वृक्ष पृथ्वी पर जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। समाज के सामूहिक प्रयासों से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।योगाचार्य रजत ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं एवं आसनों का अभ्यास कराया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है, मानसिक तनाव दूर होता है और व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है।कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अंशुल चौधरी, ओमकार सिंह, डॉ. एस.के. गुप्ता, डॉ. राजकुमार गुप्ता, आकांक्षा चौधरी, अभिषेक, नेपाल सिंह, अनिल धीमान, सुधा, मीनू, मीनाक्षी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies