
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। जामिया शमसूल उलूम में जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता जमीअत उलेमा-ए-हिंद के हरिद्वार के जिलाध्यक्ष मौलाना हारून कासमी ने की कार्यक्रम का आयोजन मौलाना दानिश कासमी की निगरानी में संपन्न हुआ।

इस बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान आम लोगों की सहायता करने तथा बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) के कार्यों में सहयोग देने पर चर्चा की गई। इस दौरान मौलाना दानिश कासमी ने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद के बैनर तले नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र में विशेष सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने और एसआईआर से संबंधित कार्यों में मदद उपलब्ध कराई जाएगी।उन्होंने कहा कि जमीअत उलेमा-ए-हिंद हमेशा जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़कर लोगों की सेवा करती रही है और भविष्य में भी समाजहित में कार्य करती रहेगी।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का संकल्प लिया।बैठक में मास्टर अहसान इलाही, हाफिज मुमताज आलम, मौलाना तालिब, मौलाना उमर, राशिद, सभासद गुलफाम, सभासद जावेद, गोल्डन भाई, गुलाम साबिर, दानिश राणा, शाहनवाज अली, मुंतजीर, मुफ़्ती फैयाज, कारी रागिब समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies