दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। एक युवती ने कोतवाली कलियर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

थाना सिटी मुजफ्फरपुर बिहार निवासी एक युवती ने एसएसपी हरिद्वार को शिकायत पत्र देकर बताया कि 2019 में उसकी मुलाकात कोतवाली कलियर क्षेत्र एक गांव निवासी युवक से हुई थी। युवक ने उसके साथ प्रेम संबंध बनाकर शादी का वादा किया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी युवक किसी अन्य युवती से शादी कर चुका है।पीड़ित युवती जब अपने परिजनों के साथ युवक के गांव उसके घर पहुंची तो वहां युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर एक कमरे में बंद कर जबरन समझौते पर दस्तखत करा लिए और मामले को दबाने के लिए पैसों का लालच भी दिया।
आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना हुए हैं। जिनको वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा है।आरोपी ने उसे अलग-अलग होटलों में ले जाकर दुष्कर्म किया ।पीड़िता ने एसएसएपी हरिद्वार से आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसके सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies