
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की सुभाष गंज मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा के नेतृत्व में चावमंडी स्थित उनके निवास पर महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल स्तर की नव नियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला पदाधिकारियों तथा मंडल कार्यकारिणी की सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिला रुड़की की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा रहीं। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष प्रिया प्रवेश, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, मंडल महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय तथा नगर निगम पार्षद रीशु वर्मा भी मौजूद रहे।इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी आशा धस्माना, मंजू रावत और प्रिया सैनी, जिला महामंत्री ममतेश चाहल एवं आरती बहुखंडी, जिला मंत्री तृप्ति कंसल, शैली त्यागी, ब्रिजेश शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अनीता शर्मा तथा मंडल कार्यकारिणी की विभिन्न पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाएं, ताकि पात्र महिलाओं को उनका लाभ मिल सके और समाज में जागरूकता बढ़े।
मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीतियों तथा केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में राजकुमार वर्मा, संदीप वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, साक्षी वर्मा, गीता वर्मा, स्नेहलता वर्मा, संतोष वर्मा, सविता चौहान, ममता शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies