

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाईड साइंसेज रुड़की में फार्मेसी विद्यार्थियों को रोजगार एवं इंटर्नशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड , हरिद्वार , कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की , कैरी इंग्रिडेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई, जी लेबोरेटरी लिमिटेड हरिद्वार विभिन्न कंपनियों के भर्ती अभियानों का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाईड साइंसेज रुड़की के संस्था निदेशक डॉ पंकज शर्मा ने सभी प्रतिभागी व चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि फार्मेसी कंपनी के साथ इस प्रकार की सहभागिता विद्यार्थियों के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इंस्टीट्यूट प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा द्वारा सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी गई।

श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट रुड़की द्वारा आयोजित पूल कैंपस ड्राइव के अंतर्गत देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, मुरादाबाद, झाँसी से 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।कैनिक्सा लाइफ़ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड रुड़की ने 18 छात्र छात्रा, कैरी इंग्रिडेंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मुंबई ने 5 छात्रों व अकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने 12 छात्र-छात्राओं को कंपनी के लिए चयनित किया।
इस अवसर पर इंस्टीट्यूट प्राचार्या डॉ शम्मी चड्ढा , कार्यक्रम संयोजक व प्लेसमेंट अधिकारी दीपक सैनी , विजय अरोड़ा , चित्रा गुप्ता , दुष्यंत पुंडीर , सुनीता रानी , मोहम्मद काशिफ , अक्षय कुमार , अवि सैनी , चंदन सैनी , निशात अंजुम , गौरव शर्मा, शाहरुख , प्राची जिंदल , अजय कुमार, अमित शर्मा उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies