News

17-06-2026 15:34:12

बलात्कार मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले में नामजद एक महिला आरोपी की तलाश अभी जारी है।


कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि 13 मई को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने साजिश के तहत उसे डरा-धमकाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी जोगिंदर को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मंगलवार को फरार चल रहे आरोपी आसिफ उर्फ सलमान पुत्र शेर अली निवासी ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर कोतवाली गंगनहर को कलियर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।और फरार चल रही महिला आरोपी की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीम में एसआई विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, इसरार अली,माजिद खान शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies