News

17-06-2026 23:04:10

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड और मदरसा शिक्षा परिषद को मिला नया अतिरिक्त प्रभार, दीप्ति सिंह को सौंपी जिम्मेदारी

दैनिक रुड़की( इकराम अली)


देहरादून। उत्तराखंड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए आईएएस अधिकारी दीप्ति सिंह को वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड, देहरादून तथा निदेशक, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

अल्पसंख्यक कल्याण अनुभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। शासन ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए दीप्ति सिंह को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, मानदेय या भत्ता देय नहीं होगा।

आदेश में निर्देशित किया गया है कि दीप्ति सिंह तत्काल प्रभाव से दोनों पदों का कार्यभार ग्रहण कर संबंधित योगदान आख्या शासन को उपलब्ध कराएं। शासन के इस फैसले को अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ बोर्ड एवं मदरसा शिक्षा परिषद के प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह आदेश विशेष सचिव पराग मधुकर धाकाटे के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies