News

18-06-2026 07:45:40

आज 18 जून दिन गुरुवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। धार्मिक यात्रा की चर्चा शुरू हो सकती है। किसी के घर आने से माहौल सकारात्मक और खुशनुमा रहेगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।


वृष::आज का दिन नई शुरुआत करने और अपनी काबिलियत दिखाने के लिए अच्छा रहेगा। विवाह के लिए घर वालों से बात करेंगे। लंबे समय से रुके कामों में भी गति आने के योग बन रहे हैं। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। 

मिथुन::आज आपके लिए तरक्की के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुरानी बातों का तनाव आज कम होगा। करियर और बिजनेस से जुड़े कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं। इसके अलावा अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी से बचें और हर निर्णय सोच-समझकर लें।


कर्क::आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस समय वाहन चलाते समय खास ध्यान रखें। सफलता मिलने के बावजूद व्यवहार में विनम्रता बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर मतभेद होने के संकेत हैं।


सिंह::आज का दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सेहत परेशान कर सकती हैं। कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। निवेश में सतर्क रहकर आगे बढ़ें। गलत फैसले आपको बाद में परेशानी में डाल सकते हैं।


कन्या::आज बातचीत करते समय अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। इस समय कोई मिलने भी आपसे आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से ऐसी खबर मिल सकती है, जिससे मन काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके प्रयासों की सराहना होने के संकेत हैं।


तुला::आज भाई-बहनों के बीच चल रही गलतफहमियां बातचीत से दूर हो सकती हैं। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। दूसरों के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप करना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। 


वृश्चिक::आज के दिन आर्थिक संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी बड़े निवेश से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चल रही दूरियां कम होंगी।


धनु::आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। लाभ के योग बनेंगे। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। परिवार के सदस्य आपके हर फैसले और काम में पूरा सहयोग देंगे। मौजूदा कार्य में प्रगति देखने को मिल सकती है।

मकर::आज का दिन जिम्मेदारियों और मेहनत से भरा रह सकता है। रिश्तों में प्रेम और समझ बढ़ेगी। किसी अतिरिक्त स्रोत से धन लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से मन में चल रही चिंता भी कम होती नजर आएगी।

कुंभ::आज बातचीत के दौरान शब्दों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। किसी पर अधिक क्रोध करने के बाद पछतावा महसूस करेंगे। आपकी कही हुई कोई बात किसी अपने को बुरा लग सकती है। कार्यक्षेत्र में भी बिना सोचे-समझे प्रतिक्रिया देने से बचें।

मीन::आज परिवार में किसी सदस्य के विवाह से जुड़ी रुकावटों को दूर करने के लिए आप किसी करीबी मित्र या अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies