
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। जिला एवं महानगर किसान कांग्रेस के तत्वावधान में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहनपुरा स्थित पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति के आवास पर किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि राहुल गांधी देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने वाले जननेता हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का संघर्ष, समर्पण और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए किसान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष श्रवण गोस्वामी ने कहा कि राहुल गांधी ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी है और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता के अधिकारों की लड़ाई में राहुल गांधी अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री मेलाराम प्रजापति ने कहा कि राहुल गांधी ने संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा मुखर होकर आवाज उठाई है। वहीं प्रदेश महामंत्री राजकुमार सैनी ने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा देश के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की है और उनके नेतृत्व से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिल रही है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं कांग्रेस नेता सुभाष सैनी ने कहा कि राहुल गांधी का जनसेवा का संकल्प और संघर्षशील व्यक्तित्व देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। प्रदेश प्रवक्ता गोपाल नारसन ने कहा कि राहुल गांधी लगातार जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं और उनकी आवाज देश के करोड़ों लोगों की आवाज बन चुकी है।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष कलीम खान, सेवादल जिलाध्यक्ष सुशील कश्यप, चौधरी रामपाल सिंह, मकसूद हसन, उम्मेद गाजी, एडवोकेट जसविंदर सिंह, विशाल शर्मा, राजन त्यागी, मदन प्रजापति, अनिल पांचाल, पवन प्रजापति, बुनेश कुमार, नरेंद्र सिंह उपाध्याय, शक्ति प्रताप, शेर सिंह प्रजापति, सुशील कुमार, अंकित कुमार, आदिक, अर्पित, सलमान खान, सतकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के नेतृत्व में देश में सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies