
दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। कोतवाली कलियर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मेहवड़ कला गांव में हुई चोरी की घटना का 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक किशोर को संरक्षण में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए चांदी के सिक्के, आभूषण, नकदी और घटना में पइस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है।

सीओ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि मेहवड़ कला निवासी धर्मेंद्र शर्मा ने 17 जून को तहरीर देकर बताया था कि वह परिवार सहित घर से बाहर गए हुए थे। वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और घर में रखे चांदी के सिक्के, आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में संदिग्धों से पूछताछ की और गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
जांच के दौरान एक किशोर पर संदेह होने पर उसे संरक्षण में लिया गया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।किशोर की निशानदेही पर चोरी किए गए चांदी के सिक्के, सफेद धातु की प्लेटें, 10,500 रुपये की नकदी तथा घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद की गई।पुलिस ने किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।टीम में सीओ एवं प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय, धनौरी चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह चौहान,हेंड कांस्टेबल इसरार अली, कांस्टेबल माजिद खान शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies