दैनिक रुड़की (इकराम अली):::
पिरान कलियर। पुलिस ने 15 दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को हरियाणा के गुरुग्राम से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती के मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
सीओ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि आगरा के पीर बहादुरी नौबस्ता लौहामंडी निवासी एक महिला ने तीन जून को तहरीर देकर अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। महिला के अनुसार उसकी 19 वर्षीय पुत्री दो जून को कलियर के एक होटल से बिना बताए कहीं चली गई थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की।लगातार प्रयासों के बाद 18 जून को युवती को हरियाणा के गुरुग्राम के सिकंदरपुर से सकुशल बरामद कर लिया।और आवश्यक कार्रवाई के बाद युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। टीम में उपनिरीक्षक विशाखा असवाल राठौर, कांस्टेबल सोनू कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies