
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर द्वारा देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बेहद अनूठे और सेवाभावी अंदाज में मनाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्थानीय गौशाला में पहुंचकर गायों की सेवा की और धूमधाम से जन्मदिन का उत्सव मनाया। इस दौरान वक्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें देश के भविष्य का प्रधानमंत्री बताया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि, "राहुल गांधी जैसे नेक, निर्भीक, ईमानदार और सहनशील व्यक्तित्व के धनी नेता सदियों में एक-दो ही पैदा होते हैं।" उन्होंने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और उन्हें निरंतर जनता की सेवा करने का आशीर्वाद दिया।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने राहुल गांधी की तुलना राष्ट्रपिता से करते हुए कहा कि, "21वीं सदी में राहुल गांधी के रूप में महात्मा गांधी का प्रतीक नज़र आ रहा है।" जिस निडरता के साथ वे देश के गरीबों, माताओं-बहनों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और छात्रों के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ रहे हैं, वह बेहद प्रशंसनीय है।

जिला कांग्रेस महामंत्री वैभव सैनी ने केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने राहुल गांधी को भविष्य का प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि, "जो सरकार देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य के प्रति गंभीर नहीं होती, उसकी विदाई तय है। आज का युवा राहुल गांधी में अपना भविष्य देख रहा है।"
वही, कार्यक्रम के संयोजक और जिला कांग्रेस महामंत्री मोहित त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी एक अत्यंत सज्जन और शिक्षित नेता हैं। आज भारत देश को नफरत की राजनीति को खत्म करने के लिए उनके जैसे मोहब्बत और न्याय की बात करने वाले नेतृत्व की सख्त आवश्यकता है।

इस अवसर पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओवेश अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह, प्रदेश महामंत्री विकास त्यागी, जिला महामंत्री वैभव सैनी, मोहित त्यागी, ओमवीर सिंह मलिक, मोहन नारायण सक्सेना, संजय गुड्डू (पूर्व पार्षद), प्रधान जसवीर सिंह, नूर आलम, मलिक मकसूद हसन, डॉ. परवेज़ अहमद, विशाल सहगल, डॉ. इरशाद मीर, नूर हसन, सेवादल अध्यक्ष सुशील कश्यप, राज कुमार, नरेंद्र शर्मा, मुंफेत अली, गौरव प्रधान, मनोज गिरी, मोहित कुमार एडवोकेट, रवि तोमर, सौरभ सैनी, मोनू, मिन्टू कुमार, मोनू त्यागी, जावेद खान, अफज़ल, ताहिर, विशाल सैनी, नन्दू भाई और गोपाल राणा सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies