News

20-06-2026 21:33:00

संभागीय परिवहन प्राधिकरण में नियुक्ति पर स्वर्णकार समाज ने किया विशाल वर्मा का भव्य स्वागत

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) में गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किए जाने पर व्यापारी नेता एवं अधिवक्ता विशाल वर्मा का स्वर्णकार समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह में समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा तथा भारतीय जनता पार्टी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विशाल वर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को नई दिशा मिलेगी।अपने संबोधन में विशाल वर्मा ने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि परिवहन व्यवस्था से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा आम जनता, व्यापारियों और वाहन संचालकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

वहीं संजीव वर्मा ने कहा कि विशाल वर्मा की नियुक्ति पूरे समाज और क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विशाल वर्मा अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हुए जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, संजीव वर्मा, प्रदीप वर्मा, अमित वर्मा, विजय चौहान, विश्वतोष सिंह, आशीष वर्मा, अशोक वर्मा, गौरव सहित बड़ी संख्या में स्वर्णकार समाज के लोग उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies