News

21-06-2026 08:01:42

आज 21 जून दिन रविवार किस राशि के लिए कैसा रहने वाला है और क्या कहते हैं-आपकी किस्मत के सितारे जानिए राशिफल : ज्योतिषाचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से...

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष::आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज में कमी का असर आपकी आमदनी पर पड़ सकता है और धन हानि के योग बन रहे हैं। पुराने शत्रु सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। यात्रा से बचना और वाहन सावधानी से चलाना शुभ रहेगा। हालांकि मित्रों का सहयोग मिलेगा और घर में धार्मिक कार्य के योग भी बन सकते हैं।


वृष::आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं और पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने पर विचार हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर में शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या शुभ समाचार मिल सकता है।


मिथुन::आज का दिन आनंदमय रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य और मेहमानों का आगमन संभव है। कार्यक्षेत्र में बड़ी डील मिलने के योग हैं, लेकिन वाणी पर संयम रखना जरूरी है।


कर्क::आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। लंबी यात्रा और थकान के योग हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें क्योंकि बीमारी की संभावना बन सकती है। धन हानि और बढ़ते खर्च चिंता का कारण बन सकते हैं।


सिंह::आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय शुभ है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, हालांकि खानपान पर ध्यान देना जरूरी है।


कन्या::आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यापार में बड़ा लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक यात्रा लाभकारी साबित हो सकती है।


तुला::आज का दिन मिश्रित परिणाम देगा। मन प्रसन्न रहेगा लेकिन खर्च और दुर्घटना का योग है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।


वृश्चिक::आज का दिन खर्चों से भरा रहेगा। मानसिक अशांति और जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है और फिजूल खर्च से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर बड़े बदलाव संभव हैं।


धनु::आज का दिन कठिनाइयों से भरा रहेगा। आर्थिक हानि और तनाव की संभावना है। घर और काम दोनों जगह व्यस्तता रहेगी, जिससे थकान बढ़ सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।


मकर::आज का दिन सामान्य रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान पक्ष से संतोष मिलेगा।


कुंभ::आज का दिन शुभ रहेगा। व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे और कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। धन लाभ के योग हैं और पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। हालांकि जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।


मीन::आपके लिए दिन अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में बड़ी डील मिल सकती है। धन लाभ के योग हैं, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। भविष्य के लिए नई योजनाएं बन सकती हैं।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies