

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रुड़की के ग्रीन वे मॉडल स्कूल में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक रूप से योग अभ्यास किया।


स्कूल के खेल शिक्षक हरेंद्र आर्य ने बताया कि योग दिवस को लेकर अध्यापकों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सभी ने विभिन्न प्राणायाम और आसनों का अभ्यास किया। ग्रीनवे स्कूल स्टाफ ने समाज को एक सकारात्मक संदेश देते हुए कहा कि अगर हम प्रतिदिन स्वयं योग करेंगे और बच्चों को भी इसके प्रति प्रेरित करेंगे, तो हम हमेशा स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं। हमारे जीवन का प्रमुख उद्देश्य हमेशा 'हेल्दी' रहना होना चाहिए। इसके लिए हमें अपनी सुबह की दिनचर्या में योग को अनिवार्य रूप से जोड़ना होगा।

इस योग शिविर को सफल बनाने में स्कूल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर देव कुमार, अखिल कुमार, आशीष कुमार, मुक्ता जैन, पल्लवी कुकरेती, मेघा गुप्ता, मेघा शर्मा, निकिता, राखी, ममता वर्मा, सुधा शर्मा, मेघना, लोपा, चंचल, स्वेता दुआ, कैथरीन, गीता, सुंदरी, राखी आदि।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies