

दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भीषण गर्मी के बीच आज आईएसआर लीडर्स क्लब एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स ने संयुक्त रूप से तहसील गेट के समीप पर छबील वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यात्रियों, रिक्शा चालकों, राहगीरों एवं विभिन्न स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों को मीठे जल का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आईएसआर लीडर्स क्लब की अध्यक्ष श्रद्धा हिन्दू ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है। भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना गया है। समाज सेवा के ऐसे कार्य मानवता की सच्ची पहचान हैं। गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप के अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने कहा कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में इस प्रकार का जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तथा इस वर्ष भी यह सेवा कार्य एक सप्ताह तक निरंतर चलाया जाएगा।

कार्यक्रम में आईएसआर लीडर्स क्लब एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स ग्रुप के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। इस मौके पर सतीश शर्मा, मुनीष शर्मा, सुरेश शर्मा, ज्ञान शर्मा, उषा गुप्ता, कुलदीप अग्रवाल, नीलम मधौक, ईश्वर चंद्र शर्मा, अंशु अग्रवाल, पुनीत चौधरी, वीना सिंह, अंशु अग्रवाल, गोरधन गुप्ता, सोसिंह सैनी, डा संतोष कुमार, योगेश शर्मा, राजेन्द्र माहेश्वरी, ऋषिपाल चौहान, सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies