

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता नवीन कुमार जैन के तत्वावधान और शक्ति केंद्र संयोजक वैद्य टेकवल्लभ के संयोजन में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एकत्र राष्ट्रभक्तों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में “जहाँ हुए मुखर्जी बलिदान, वो कश्मीर हमारा है, साथ ही पीओके भी हमारा है” के गगनभेदी नारे भी लगाए गए।


मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अधिवक्ता नीलकमल शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के सात्विक व सरल जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वहीं, अधिवक्ता नवीन कुमार जैन ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ की नींव के पत्थर हैं, जिनके लगाए वृक्ष की बदौलत आज विश्व पटल पर भाजपा का कमल खिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वे डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने के लिए 'वर्ष 2047 तक विकसित भारत' के निर्माण में जुटे हैं।


इस अवसर पर आर्य समाज के जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सैनी, अधिवक्ता सुनील कुमार गोयल, संदीप यादव, सचिन गोंड़वाल, अशोक कुमार, नरेंद्र जैन, अमित सिंघल, सुधीर चौधरी, अनुज आत्रेय, राजेश वर्मा, ऋषिपाल बर्मन, रवीं जैन और आकाश धीमान सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies