News

24-06-2026 15:07:02

पुलिस अधीक्षक को पौधा भेंट कर डॉ. अशोक पाल सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण व नशामुक्ति का संदेश

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजौली में कार्यरत शिक्षक एवं पर्यावरण मित्र तथा नशामुक्त भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक पाल सिंह ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर चन्द्र सुयाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा जिले में चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता एवं नशामुक्त भारत अभियान की जानकारी दी

डॉ. अशोक पाल सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति दोनों ही समाज के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को आगामी 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के महत्व से अवगत कराया और इस अवसर पर जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्त भारत अभियान से संबंधित शपथ पत्र भी पुलिस अधीक्षक को सौंपा तथा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल ने डॉ. अशोक पाल सिंह द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करने के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण और नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण हो सके।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies