News

24-06-2026 18:06:57

हज यात्रा से लौट रहे यात्रियों का सिलसिला जारी-दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत-97 और हज यात्रियों की हुई वतन वापसी-अब तक 1081 लौटे सकुशल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। उत्तराखंड राज्य से हज यात्रा पर गए यात्रियों की वतन वापसी का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को सऊदी अरब से रवाना हुई एक और फ्लाइट नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची।जिसमें उत्तराखंड के 97 हज यात्री सकुशल अपने घर लौटे। इसके साथ ही अब तक राज्य के कुल 1081 हज यात्री हज यात्रा पूरी कर सुरक्षित वापस आ चुके हैं, जबकि 270 यात्रियों की वापसी अभी शेष है।


उत्तराखंड राज्य हज समिति के अनुसार नई दिल्ली एयरपोर्ट पर समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने लौटे हुए हज यात्रियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से हज यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी जुटाई।जिस पर हज यात्रियों ने उत्तराखंड राज्य हज समिति, उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार द्वारा हज यात्रा के दौरान उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यात्रियों ने विशेष रूप से मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में आवास, परिवहन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को संतोषजनक और बेहतर बताया।हज समिति कार्यालय के कर्मचारी अब्दुल कादिर ने यात्रियों को बैगेज प्राप्त करने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। समिति के अधिकारियों ने बताया कि शेष हज यात्रियों की वापसी भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में पूरी कर ली जाएगी।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies