News

01-07-2026 19:18:24

डॉक्टर्स डे और सीए दिवस पर लायंस क्लब रुड़की ने किया सम्मान समारोह आयोजित

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस के अवसर पर लायंस क्लब रुड़की द्वारा समाज में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान किया गया।

समारोह में डॉ. रेनू जैन, डॉ. प्रताप सिंह, असीम कुमार, सीए हेमंत गुप्ता, सीए प्रभात कुमार और मोहित अरोड़ा को स्मृति चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर लायंस क्लब रुड़की की अध्यक्ष प्रीति मेंहदीरत्ता ने कहा कि डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट दोनों ही अपने-अपने क्षेत्र में समाज की अमूल्य सेवा कर रहे हैं। डॉक्टर जहां लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य करते हैं, वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट आर्थिक व्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना क्लब के लिए गर्व की बात है।

कार्यक्रम में लायंस क्लब की सचिव रितिका सरीन, अरविंद कश्यप, जे.डी. महंत, शीतल मैदिरता, संजीव गोयल एवं अभिषेक सरीन सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सम्मानित चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies