News

02-07-2026 17:09:02

मंगलौर पुलिस और सीआईयू की बड़ी कार्रवाई, शराब बनाने की भट्टी पकड़ी, 3 तस्कर गिरफ्तार...

दैनिक रुड़की (फिरोज खान):::

मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तीन शातिर अभियुक्तों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं, साथ ही लगभग 800 लीटर कच्चा लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया।


क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक भगवान महर के नेतृत्व में पुलिस टीमों को नशा माफियाओं के खिलाफ टास्क दिया गया था। बुधवार (1 जुलाई) को मंगलौर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने के उपकरण और भारी मात्रा में लाहन बरामद किया।


पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए शराब तस्करों की पहचान रवि पुत्र काशीराम बिझोली, परमानंद उर्फ आनंद पुत्र अतर सिंह नाथू खेड़ी, सौरभ पुत्र जोमपाल निवासी नाथू खेड़ी के रूप में हुई।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 200 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण 02 लोहे के तसले, प्लास्टिक पाइप, बिजली के तार के साथ 06 इलेक्ट्रिक हीटर, प्लास्टिक की बाल्टियां, कुप्पी और एक पानी की टंकी भी जब्त की गई है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 पुलिस व सीआईयू टीम में प्रभारी निरीक्षक भगवान महर, उ0नि0 मनोज सिंह कठैत, का0 तेजपाल, हो0गा0 शिवकुमार व सीआईयू रुड़की अ0उ0नि0 अश्वनी यादव, हे0का0 मनमोहन भंडारी, का0 आशीष, का0 अजय काला, का0 रवींद्र खत्री, का0 महिपाल तोमर शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies