दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने विभिन्न जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी है। जारी सूची के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ए टू ज़ेड ग्रुप के संचालक चौधरी धीर सिंह रोड को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राजन गोयल और अशोक जताना को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और व्यापारिक वर्ग में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने चौधरी धीर सिंह रोड का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से प्रकोष्ठों में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक चौधरी धीर सिंह रोड ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को भाजपा से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी और विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies