
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। पुलिस ने बाइक चोरी की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान निवासी वसीम की मोटरसाइकिल एक रेस्टोरेंट के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों नहरों के बीच की पटरी से शाहनवाज पुत्र ताशीन निवासी वार्ड-6 नई बस्ती पिरान कलियर को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह अधिक पैसा कमाने और रोजमर्रा के खर्च पूरे करने के लिए बाइक चोरी करता है और चोरी की बाइक बेचने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी चोरी के एक मामले में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ पपहले भी मुकदमा दर्ज है।पुलिस टीम में एएसआई राम अवतार, हेड कांस्टेबल सोनू चौधरी तथा कांस्टेबल इसरार अली शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies