
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पांचवीं आम पार्टी (मैंगो पार्टी) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक चर्चा भी की गई।


राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आम पार्टी जैसे आयोजन केवल फलों का स्वाद लेने तक सीमित नहीं होते, बल्कि कार्यकर्ताओं के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और आत्मीयता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता एक परिवार की तरह मिलते हैं तो संगठन और अधिक सशक्त होता है। 
उन्होंने सभी से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही आगामी चुनावों में सफलता का आधार बनेगी। कार्यक्रम के संयोजक ऋषिपाल बालियान ने बताया कि इस वर्ष लगातार पांचवीं आम पार्टी का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सभी कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर आपसी संवाद बढ़ाना, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करना तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने आम की विभिन्न प्रजातियों का स्वाद लिया। इसके साथ ही चाट, गोलगप्पे और अन्य व्यंजनों का भी आनंद उठाया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। इस अवसर पर राज्यमंत्री आदेश सैनी, अमीलाल बाल्मीकि, प्रमोद चौधरी, आशुतोष वैजयंती माला, सौरभ सिंघल, संजय कश्यप, नरेश शर्मा, मुकेश यादव, धर्मवीर शर्मा, गौरव कौशिक,विकास बालियान,गजेंद्र चौधरी,योगेश,सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies