
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी द्वारा व्यापार प्रकोष्ठ एवं विभिन्न प्रकोष्ठों में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दिए जाने पर शनिवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की ओर से आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व का स्वागत कर उनका आभार व्यक्त किया गया।


कार्यक्रम व्यापार प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला संयोजक धीर सिंह रोड के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह एवं सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ गुप्ता, सर्व प्रकोष्ठ सह संयोजक अभिषेक चंद्रा, संयोजक अशोक आर्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पवन तोमर, जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल तथा जिला मंत्री सतीश सैनी को व्यापारियों की ओर से बुके, मालाएं और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने व्यापार जगत से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर व्यापारियों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने धीर सिंह रोड को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, रतन अग्रवाल को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिला संयोजक, मनोज मेहरा को जिला सहसंयोजक (व्यवसायिक प्रकोष्ठ), कविश मित्तल को जिला सहसंयोजक (आर्थिक प्रकोष्ठ) तथा अशोक जताना और राजन गोयल को व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सहसंयोजक बनाए जाने पर प्रसन्नता जताई।
उन्होंने कहा कि सरकार और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय कायम रहना चाहिए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो सके।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन ने सभी प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजकों की घोषणा कर दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त पदाधिकारी सरकार, संगठन और व्यापारियों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करते हुए व्यापारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिला संयोजक धीर सिंह रोड ने सभी व्यापारियों एवं भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे तथा व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।समारोह में सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों एवं सहसंयोजकों का माल्यार्पण, बुके और पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी, प्रदेश संयोजक भरत कपूर, रामगोपाल कंसल, विशाल वर्मा, अमित अग्रवाल, ओम वाधवा, अनुज अग्रवाल, धीरज पाल, विपिन सिंघल, वसीम राजा, कविस मित्तल, रोहित कालरा, संजीव त्यागी, केडी धीमान, योगेश गर्ग, आकाश गोयल, मनोज कुमार, रतन अग्रवाल, आदर्श कपानिया, विजय भारद्वाज, अशोक खन्ना, राजेंद्र नागपाल, अजय भाटिया, सार्थक छाबड़ा, विकास बंसल, विक्रांत जैन, आकाशदीप गौतम, विशाल गुप्ता, शैलेंद्र गोयल, विजय गोयल, पंकज जैन, संदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies