
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ (एटक) के एक प्रतिनिधिमंडल ने ऊर्जा निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.सी. ध्यानी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें पदभार ग्रहण करने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान ऊर्जा निगम के नवनियुक्त प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने कर्मचारी हित में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्रदेश के उपभोक्ताओं और निगम के हित में सदैव सकारात्मक कार्य किए जाएंगे। इसके साथ ही, कर्मचारियों की हर समस्या और कार्य को सकारात्मक सोच के साथ हल करने का प्रयास होगा।


एमडी पी.सी. ध्यानी ने विशेष रूप से संविदा कर्मचारियों के मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि उनके नियमितीकरण, 'समान कार्य-समान वेतन' सहित अन्य लंबित समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द ठोस और सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने बिजली कर्मचारी संघ, संविदा कर्मियों की समस्याओं पर मिला सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता, निगम और कर्मचारी हित सर्वोपरि, संविदा कर्मियों की समस्याओं का होगा समाधान होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार कंसल, घनश्याम नौटियाल, दीपक शांडिल्य, सुंदर सिरोला, रविन्द्र प्रताप सिंह, सचिन चौहान, सुरेंद्र दत्त शर्मा और विकास कुकरेती सहित कई अन्य पदाधिकारी व साथी उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies