दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र में पुरानी गंगनहर किनारे जहरीली घास (चारा) चरने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य पशुओं की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से पशुपालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और प्रभावित पशुओं का उपचार शुरू कराया।
जानकारी के अनुसार धनौरी क्षेत्र के रहने वाले रितिक ओर अन्य पशुपालक सोमवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए पुरानी गंगनहर के किनारे ले गए थे। चराई के दौरान जैसे ही पशुओं ने वहां उगी घास खाई, कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।जिसके बाद वह पुरानी गंगनहर में की ओर दौड़े ओर कई मवेशी अचानक जमीन पर गिर कर तड़पने लगे। यह देखकर पशुपालकों और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना तत्काल पशु चिकित्सा विभाग को दी गई। हालांकि चिकित्सकों के मौके पर पहुंचने से पहले ही दो मवेशियों ने दम तोड़ दिया।इसके बाद पशु चिकित्सकों ने अन्य बीमार पशुओं का उपचार शुरू किया।चिकित्सकों के अनुसार कुछ मवेशियों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अपने मवेशियों की मौत और गंभीर हालत को देखकर कई पशुपालकों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जहरीले चारे के कारणों का पता लगाने और प्रभावित पशुपालकों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग कीq है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies