News

06-07-2026 16:19:36

स्कूल जा रहे बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, पिता ने बचाया-कार्रवाई न होने पर लोगों में रोष..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कस्बे के वार्ड-4 में सोमवार सुबह स्कूल जा रहे एक बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंचे और साहस का परिचय देते हुए उसे कुत्तों के चंगुल से सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।


जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पिरान कलियर वार्ड-4 निवासी एक बच्चा सुबह करीब आठ बजे अपने घर से स्कूल के लिए निकला था। घर से कुछ दूरी पर गली में पहुंचते ही वहां घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला करने लगे।अचानक हुए हमले से घबराए बच्चे की चीख सुनकर उसके पिता तुरंत मौके पर पहुंचेर एक बड़ा हादसा टल गया।

स्थानीय निवासी एवं अधिवक्ता शहजाद अली ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर उन्होंने कुछ दिन पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को शिकायत पत्र सौंपा था। शिकायत पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अब तक आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई अभियान शुरू नहीं किया गया।क्षेत्रवासियों का कहना है कि वार्ड में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी कोई गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने नगर पंचायत से तत्काल अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने और लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies