News

06-07-2026 17:38:33

8 वर्षीय गुमशुदा बालक को कलियर पुलिस ने सकुशल बरामद किया...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक में जियारत के लिए आए उत्तर प्रदेश के एक परिवार का आठ वर्षीय बालक अचानक से लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान चलाकर कुछ ही देर में बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


जानकारी के अनुसार अजरा निवासी इस्लामनगर जनपद बदायूं (उत्तर प्रदेश) अपने परिवार के साथ दरगाह में जियारत के लिए आई थीं।सोमवार की दोपहर में उसका आठ वर्षीय पुत्र अरसान बिना बताए कहीं चला गया। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजन कोतवाली कलियर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र, नहर पटरी, रिक्शा स्टैंड तथा आसपास के इलाकों में तलाश किया और त्वरित एवं समन्वित प्रयासों से बालक को रैन बसेरा के पास सकुशल बरामद कर परिजनों के सपुर्द कर दिया।बच्चे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies