
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत कलियर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को गिरफ्तार उसके कब्जे से 1,270 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और डायरी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दरगाह क्षेत्र में एक युवक अवैध रूप से सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 1,270 रुपये की नकदी, सट्टा पर्चियां, पेन, गत्ता और डायरी बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम उबैद निवासी लोधी सराय थाना नखासा जनपद संभल (उत्तर प्रदेश) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।टीम में हैड कांस्टेबल सुबोध कुमार,राजेन्द्र कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies