News

08-07-2026 23:52:03

भारी बारिश के अलर्ट पर हरिद्वार में 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::



हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा 9 जुलाई 2026 को जनपद हरिद्वार में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज गर्जना की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हरिद्वार के आदेश पर 9 जुलाई (गुरुवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।


जिला प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम और संभावित जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा अन्य प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। आदेश आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत जारी किया गया है।


प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies