
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। उत्तराखंड सरकार की गन्ना विकास सलाहकार समिति के राज्य स्तरीय दायित्वधारी एवं नगर पालिका परिषद रुड़की के प्रथम चेयरमैन दिनेश कौशिक ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
दिनेश कौशिक ने बताया कि उन्होंने 14 मई 2026 को अब्दुल कलाम चौक से कोर कॉलेज तथा रामपुर से सालियर तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था। इस प्रस्ताव पर संज्ञान लिए जाने तथा हाल ही में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री का आभार व्यक्त किया।

भेंट के दौरान दिनेश कौशिक ने मुख्यमंत्री को उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है तथा शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर दिनेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से उक्त सड़क चौड़ीकरण की मांग कर रही है। सड़क के चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार इस परियोजना को शीघ्र धरातल पर उतारे
गी।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies