News

09-07-2026 20:10:25

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद-डीएम के आदेश...

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


हरिद्वार। भारत मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जनपद हरिद्वार के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।


जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई की शाम 6:30 बजे भारत मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान में 10 जुलाई को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए छात्रहित एवं बाल्यहित में यह निर्णय लिया गया है।


जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन 10 जुलाई (शुक्रवार) को पूर्णतः बंद रखने के आदेश जारी किए हैं।


डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संबंधित विभाग आदेश की अवहेलना करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने लोगों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies