दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हरिद्वार पुलिस के "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने शराब के नशे में कार चला रहे एक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 9 जुलाई को कोतवाली पिरान कलियर पुलिस बाजूहेड़ी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कार संख्या UK08 AS 5084 को रोककर जांच की गई।
कार चालक आलम पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम रहमतपुर, कोतवाली पिरान कलियर संदिग्ध अवस्था में मिला।
पुलिस ने चालक की एल्कोमीटर से जांच कराई, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया तथा उसकी कार को सीज कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद गोला, कांस्टेबल सुनील चौहान तथा होमगार्ड विनोद कुमार शामिल रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies