News

12-07-2026 09:09:09

रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की नई टीम ने संभाली कमान, अनिल चड्ढा बने अध्यक्ष

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह आईआईटी रुड़की के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में आईपीडीजी रवि प्रकाश मुख्य अतिथि, विकास गोयल अतिथि विशिष्ट, असिस्टेंट गवर्नर गगन सरीन, एनसीसीबीएम के डायरेक्टर जनरल ए.एल.पी. सिंह विशिष्ट अतिथि तथा मुजीब मलिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्ष, सचिव, सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इंस्टॉलेशन चेयरमैन देवेश भीमसरिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। निवर्तमान अध्यक्ष आदर्श कपानिया ने अपने कार्यकाल का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कॉलर एक्सचेंज के साथ अध्यक्षीय दायित्व अनिल चड्ढा को सौंपे। इसके साथ ही सतीश गर्ग ने सचिव और सुमित अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल चड्ढा ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी वर्ष के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, यातायात जागरूकता और समाज सेवा से जुड़े अनेक जनहितकारी प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों से सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

समारोह के दौरान क्लब की फर्स्ट लेडी गरिमा चड्ढा को संविधान क्लब ऑफ इंडिया में उत्तराखंड से पेंटिंग आर्टिस्ट के रूप में चयनित होने तथा हाल ही में वेब सीरीज "द पिरामिड स्कीम" में भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं क्लब की सदस्य कमलेश पंवार को प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।

मुख्य अतिथि रवि प्रकाश, विकास गोयल, ए.एल.पी. सिंह और गगन सरीन ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रोटरी की सेवा भावना समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम से सेवा के नए आयाम स्थापित करने की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजत अग्रवाल ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर डॉ. अचल मित्तल, मयंक गुप्ता और विजय कुमार ने रोटरी के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।समारोह में पी.के. गुप्ता, दिनेश सिंह पंवार, मुजीब मलिक, मयंक गुप्ता, डॉ. विपुल सिलवाल, प्रदीप दौहरे, वंदना मित्तल, अंजू कुमार, पायल अग्रवाल, डॉ. साक्षी भीमसरिया,दिनेश खत्री,डॉ शुची सिंह,सांची सरीन, अपर्णा सिलवाल, मोनिका कपानिया, कमलेश पंवार, नीलम गर्ग, मेघा अग्रवाल, फराह मलिक, गिरिजा दोहरे सहित विभिन्न रोटरी क्लबों के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अंत में सचिव सतीश गर्ग ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies