News

12-07-2026 15:44:47

शादी समारोह से चोरी की बाइक समेत वाहन चोर गिरफ्तार-बेड़पुर से चोरी की थी बाइक-आरोपी पहले भी जा चुका है जेल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली कलियर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव इनायतपुर इब्राहीमपुर मसाही निवासी योगेंद्र ने तहरीर देकर बताया था कि वह 26 जून को बेड़पुर में एक शादी में शामिल होने आया था और उसने अपनी बाइक वही खड़ी की थी।वापस लौटने पर उसकी बाइक नह मिली ओर वहा से उसकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अब्दाल साहब रोड पर गन्ने के खेत के पास एक खाली प्लॉट से एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहित कुमार (28) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी बेड़पुर कोतवाली पिरान कलियर बताया। उसने स्वीकार किया कि नशे की लत और अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी तथा उसे बेचने की फिराक में था। पुलिस के अनुसार आरोपी का इतिहास भी है और वह पहले भी जेल जा चुका है। टीम में इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली, हेड कांस्टेबल बबलू कुमार, कांस्टेबल संजय रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies