
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। आगामी कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन को लेकर समर्पण जनकल्याण संगठन ट्रस्ट की एक बैठक समर्पण कार्यालय श्री साईँ मेडिकल सेंटर, चावमंडी में आयोजित की गई। बैठक का संचालन कांवड़ प्रभारी संजीव सैनी ने किया तथा अध्यक्षता रवि कपूर ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा पिछले 26 वर्षों से संचालित हो रहा कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारा इस वर्ष भी कांवड़ पटरी मार्ग, सलोनी पार्क, गंगा माता मंदिर के समीप आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ 29 जुलाई को सायं 6 बजे विधिवत पूजा-अर्चना एवं उद्घाटन के साथ किया जाएगा। यह सेवा शिविर 9 अगस्त तक निरंतर 24 घंटे संचालित रहेगा। जिसमें शिवभक्त कांवड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन, जलपान एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।


उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 11 अगस्त को प्रातः सिविल लाइन शिव मंदिर में जलाभिषेक के साथ प्रभु इच्छा तक प्रसाद वितरण करने के बाद भंडारे का विधिवत समापन किया जाएगा। बैठक में भंडारे की समस्त व्यवस्थाओं एवं सेवा कार्यों के लिए संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक एवं सकुशल संपन्न हो।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव, महामंत्री प्रदीप गोयल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरुण कोहली, स्वास्थ्य प्रभारी संदीप गोयल, सरवन सैनी, शेर सिंह सारण, गौरव गोयल, कुलदीप सिंह, नवीन त्यागी, सनी अरोड़ा, शैलेश बंसल, विकास सैनी, मनोज मेहरा, इंद्रजीत सिंह, नवीन पुरी,दीपक अग्रवाल, कुलदीप सिंह, अजय शर्मा सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies