
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल ने आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर, दिल्ली रोड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक एवं रोटेरियन रजत अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुआ। इसके बाद क्लब के सदस्यों और विद्यालय परिवार ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
क्लब के संरक्षक विजय कुमार ने कहा कि वृक्षों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। रोटेरियन अचल मित्तल ने हरेला पर्व को प्रकृति और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव बताते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अनिल चड्ढा ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।वृक्षारोपण अभियान के परियोजना चेयरमैन रोटेरियन आदर्श कपानिया रहे।
कार्यक्रम में पी.के. गुप्ता, रोटेरियन सतीश गर्ग, रोटेरियन दिनेश सिंह पवार, रोटेरियन देवेश भीमसरिया, पदम कुमार, रोटेरियन सुमित अग्रवाल, रोटेरियन दीपक अग्रवाल, अंजू कुमार, गरिमा चड्ढा, नीलम गर्ग, वंदना मित्तल, साक्षी भीमसरिया, मोनिका कपानिया, मेघा अग्रवाल, ईशा कपानिया सहित अन्य रोटेरियन्स उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह, क्षमा अग्रवाल, राजेश सिंह, पूजा अग्रवाल, सुनील कुमार सहित शिक्षकगण और स्टाफ ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies